बागपत। विकास भवन सभागार में वित्तीय वर्ष में कराए कार्यों की समीक्षा की गई। बड़ौत और बिनौली के शौचालय के फोटो अप लोड न करने पर 50 प्रतिशत टेगिंग न करने पर सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
मंगलवार को सीडीओ चांदनी सिंह और डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष 2017-18 की समीक्षा की। गांवों में हुए विकास कार्यों और शौचालयों की जानकारी ली। निर्मित शौचालयों की फोटो ऑनलाइन अप लोड में बिनौली और बड़ौत ब्लॉक पीछे। वहीं 50 प्रतिशत टेगिंग न करने पर सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डीपीआरओ ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए कार्य योजना तैयार की। इसमें सबसे मुख्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करना।