इंडेट नहीं भेजने पर सड़क
जाम करने की चेतावनी
दाहा (बागपत)। भड़ल गांव में किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने मंसूरपुर, खतौली और दौराला मिलों पर कम इंडेंट भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने चार दिन का अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द ही इंडेंट नहीं भेजा तो किसान शुक्रवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को जाम कर देंगे।
किसानों का कहना है कि इस पेराई सत्र में वे काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मिलों की ओर से कम इंडेट आने से चिंता उनकी चिंता बढ़ी हुई है। खेतों में गन्ना खड़ा है। दूसरी फसल बुआई का समय आ गया है, लेकिन अभी तक गन्ना नहीं लिया जा रहा है। रविवार को भड़ल गांव में कम इंडेंट से त्रस्त किसानों ने रालोद के मंडल महासचिव डॉ. विनोद राणा के आवास पर बैठक की। उन्होंने कहा कि गांव में मंसूरपुर, दौराला और खतौली मिलों के क्रय केंद्र लगे हैं। मिलों की ओर से कम इंडेंट जारी किया जा रहा है। इस कारण किसान परेशान हैं।
किसानों ने कहा कि वे गेहूं की बुआई में पिछड़ गए हैं। इस सीजन में किसानों को मिलों ने परेशान किया है। चेतावनी दी बृहस्पतिवार तक अगर पूरी पर्ची नहीं भेजी गई तो शुक्रवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को पूरी तरह जाम कर देंगे। नरेंद्र, समर पाल, कृष्णपाल, वीरेंद्र, देवेंद्र प्रधान, सुखवीर मास्टर, साहब सिंह, तेजपाल, भोपाल, ऋषिपाल मौजूद रहे।