फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों की धमकी के बाद पूर्व के केंद्र व्यवस्थापक को दी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षकों के परीक्षा बहिष्कार की धमकी से माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस को पत्र लिखकर टीम भेजने की मांग की । इसके बाद डीआईओएस ने जेडी से वार्ता कर रात को ही पत्र तैयार का पूर्व के केंद्र व्यवस्थापक को तैनाती की।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्र मलिक ने डीआईओएस पीके मिश्रा को पत्र लिखकर कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा बहिष्कार की जानकारी दी। परीक्षा समिति के माध्यम से टीम भेजने की अपील की । बार-बार केंद्र व्यवस्थापक बदले जाने के कारण कक्ष निरीक्षकों क्षुब्ध थे। इसके चलते विकास कुमार, लोकेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मुदित शर्मा, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, रूमा, अन्नू, उमेश, नेहा, प्रीति ने परीक्षा में सहयोग करने से इंकार किया । इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। रात को ही डीआईओएस पीके मिश्रा ने जेडी से वार्ता की। इसके बाद रात में ही आदेश तैयार कर पूर्व के केंद्र व्यवस्थापक सतेंद्र को ही तैनात किया। इसके बाद परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। केंद्र व्यवस्थापक सतेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे यहां पर परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन हो रही है। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित हैं। इसके बाद भी यहां गलत नजरों से देखा जा रहा था। इससे कक्ष निरीक्षक तनाव में आ गए थे। नकल माफिया की निगाहों से उन्हें भी देखा जा रहा था। शनिवार को हुई अंग्रेजी की परीक्षा को शांतिपूर्ण कराया है।

486 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बागपत। इंटर की प्रथम पर में संस्कृत की परीक्षा हुई। इसमें 297 में से 278 ने उपस्थित रहे, 19 ने परीक्षा छोड़ी। इंटर की द्वितीय पाली में अंग्रेजी का पेपर हुआ। इसमें 7844 में से 7377 उपस्थित रहे, इसमें से 467 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें