बड़ौत (बागपत)। सीएचसी से सघन टीबी रोग अभियान के अंतर्गत 46 टीमें रवाना की गईं, जो घर-घर जाकर टीबी मरीजों का पता लगा, उनकी जांच करेगी। शनिवार को बनाई गई 46 टीमों को सीएचसी पर नोडल अधिकारी आलोक रंजन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एक टीम में तीन-तीन कर्मचारी रहेेंगे। ये टीमें घर-घर जाकर पोलियो की तर्ज पर इस अभियान में काम करेगी। इस अवसर पर डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. चकरेश गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष पांडेय, सुपरवाइजर शामिल रहे।