फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक महाविद्यालय की रासेयो की द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में शिविर के पांचवें दिन शनिवार को स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ईश वंदना व लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ. सुनीता जैन ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। बीमारियां दूर रहती हैं और आलस्य भी नहीं आता। आयु भी कम लगने लगती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को कृपाल-भांति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, चक्रासन योग का अभ्यास कराया। तृतीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर ने मोटापे की बीमारी और उसके निवारण का उपाय बताए। इसमें फरहीन, तनु राणा, मोनिका, मेघा चौधरी, कोमल, काजल, सोनिया, लक्ष्मी का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें