बागपत। सर्व समाज की बैठक मेें वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालत पूरी तरह बिगड़े हैं। आतंकी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सैनिक प्रतिदिन शहीद हो रहे हैं। सरकार आतंकवाद का समाधान निकालने की ओर कदम बढ़ाएं
मंगलवार को डॉ. शालिनी राकेश के आवास पर सर्व समाज की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित है। बहादुरी और शौर्य का कोई सानी नहीं है। आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में दीप जलाए । उनकी शहादत को नमन किया। शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। डॉ. शालिनी ने कहा कि नौजवान आतंकवाद से दूर रहे। कोई भी नेता अपने बच्चों को आतंकवादी नहीं बनाना चाहता, इस बात को समझना जरूरी है। चिंता व्यक्त की समाज को एक सोची समझी रणनीति के तहत बांटा जा रहा है। देशद्रोही और जिहादी बताकर एक तबके को बदनाम किया जा रहा है। समाज को दो तबकों में बांटकर आपस में लड़वा रहे हैं। ये ताकते सामाजिक ताना बाना तोड़ना चाहती है। इसमें डॉ. राकेश, शाहिदी, मोहम्मद अयूब, सलाम, आसिम, रोहित चौहान, पवन, संजय शर्मा, इस्लाम, राजेंद्र, सुशील, रमेश, राकेश रावत, शाहरुख, फुरकान, नवाब, राधे, किरण, मेहंदी हसन आदि रहे।