फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस में सुभाष हाउस ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। न्यू इरा इंटरनेशनल स्कूल, ककड़ीपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस दौरान रिले रेस में सुभाष हाउस की टीम ने बाजी मारी ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कबड्डी, रेस, म्यूजिकल चेयर, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो आदि खेलों के आयोजन किए । प्रतियोगिता प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्गों में कराई । सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी हाउस की टीमें फाइनल में पहुंची। जूनियर बालिका वर्ग की रिले रेस में सुभाष हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय व टैगोर हाउस तृतीय स्थान पर रहे। डायरेक्टर रेखा शर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इसमें हरपाल सिंह, पारूल तोमर, सुधीर तोमर, संगीता पंवार, रजत, विकास, रामगोपाल, संदीप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें