बड़ौत (बागपत)।
स्वयं सहायता समूह गढ़ी कांगरान की सदस्य तहसील पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके आठ समूह चल रहे हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को अभी तक आवास आवंटित नहीं हुए हैं। विकलांगों को पेंशन नहीं मिल रही है और काफी समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। एसडीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। इसमें तारा, बेदो, अनीता, कमलेश, अंजू, बेबी, शशि, राधा, रेणू आदि रही।