फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ी को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। नेपाल में हुई इंडो नेपाल स्पोर्ट्स मीट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को मंगलवार को जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल में शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। सिरसली गांव निवासी अनुपम तोमर गुरुकुल स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। जिसने पिछले दिनों नेपाल में इंटरनेशनल मिशन ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई दूसरी इंडो नेपाल स्पोर्ट्स मीट की कबड्डी स्पर्धा में देश की टीम प्रथम रही। स्पर्धा में अनुपम ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीम के खिलाड़ी का स्कूल में संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य व प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निदेशक सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, ऋषिपाल सिंह, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, अमित कुमार, जितेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें