बड़ौत (बागपत)।
विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर में कैंडल मार्च निकालकर शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा नेता और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित शौकेंद्र पहलवान के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने शुक्रवार नगर के मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शामली के जधेड़ी में उप्र पुलिस के जवान अंकित तोमर मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। इनकी बहादुरी को हम सभी नमन करते हैं। उन्होंने भगवान से शहीद के परिवार को दुख सहन करने की शक्ति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा क्षेत्रवासियों को अंकित की शहादत पर गर्व है और हमेशा रहेगा। इस मौके पर रणधीर प्रधान, गौरव तोमर, राहुल, अमित तोमर, ललित जैन, अनुज जैन, चिंकी, कासिम, हासिम, सुफियान, विकास मलिक, अनुज दांगी, संजय गर्ग, विक्रांत, आयुष, सन्नी, अंकित, राजीव आदि रहे।
दूसरी तरफ संगीत सिंह सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने भी नगर में कैंडल मार्च निकालकर शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसमें जिलाध्यक्ष सचिन शास्त्री, आचार्य उमेश कौशिक, योगेश कुमार, सचिन, पप्पन राणा, प्रवीन, सचिन वत्स, अनिल महादेव, हरि भूषण, मेघ पाल, मनीष, लोकेश, सत्यपाल, कमल, प्रवीन, रकम सिंह आदि रहे।