बागपत। अशोक स्मारक हाईस्कूल काठा-पाली में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के चौथे दिन आत्मरक्षा के गुर सिखाए। विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा का ज्ञापन कराया। योगाचार्य रवि शास्त्री ने कहा लव जेहाद एक भयंकर षड्यंत्र है। इससे सामाजिक ताना-बाना टूट रहा है। विदेशी ताकतों के द्वारा धन इस घृणित कार्य में दिया जाता है। चंद हमारे देश के गद्दार लोग इस कार्य को समर्थन देकर आगे बढ़ा रहे है। देशद्रोह की श्रेणी में आता है। आर्यवीर दल के शिविरों के माध्यम से बेटियों को आत्म रक्षा के लिए लाठी, जुड़ो कराटे, आत्म रक्षा का अभ्यास कराया एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान कराया। बेटियों को आत्म रक्षा के लिए योग्य बनाया जा रहा है। इसमें राजबाला, विनोद आर्य, रामपाल सिंह, प्रवेश आर्य, रिपुदमन आर्य, कपिल, ममता, संजीव, सुजाता, रीना रहे।