बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजूकेशन एवं एसबीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग सप्ताह मनाते हुए रैली निकाली।
रैली का उद्घाटन जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी परिमिशा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. संजीव सिंह आर्य ने बताया रैली दिल्ली-सहारनपुर रोड से प्रारंभ होकर शताब्दी नगर, छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड होते हुए तहसील परिसर में समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि शहर में दिव्यांगों का सर्वे चल रहा है। दिव्यांगों हेतु जागरूकता, शैक्षिक, पुनर्वास, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक समावेश, समान अवसर, समान अधिकार तथा संरक्षण और उनकी पूर्ण भागीदारी होनी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट की डीएड स्पेशल एजूकेशन के छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया। रैली का संचालन विकास सिवाच, मीनाक्षी तोमर, राहुल कुमार ने किया। एसबीएम स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा पंवार, वैशाली अहलावत, प्रसाद जैन, जावेद अली, डॉ. ओमपाल धनकड़, मनोज कुमार, अजीत प्रसाद जैन, अनुज मलिक, दीपक कुमार, निखिल कुमार आदि रहे।