फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहली सड़क दुर्घटना दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर खेकड़ा तहसील के पास हुई। लोनी पाबी निवासी यूसुफ एवं आबिद शनिवार की सुबह अपनी रिश्तेदारी में मिलने बाइक पर सवार होकर बागपत जा रहे थे। जब वह खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचे। तभी पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर पर सवार दोनों युवक सड़क में सिर लगने से घायल हो गए। घायलों को राहगीर वाहन सवारों ने नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरी सड़क दुर्घटना खेकड़ा-बड़ागांव मार्ग पर शाम के समय हुई। मार्ग पर तेज गति के साथ जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की बाइक में टक्कर लगने से नगर निवासी बाइक सवार पुनीत एवं राजू घायल हो गए। लोगों ने घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। दोनों घायलों को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें