बालैनी (बागपत)। पिलाना गांव में खंभे में पहले से ही करंट आया हुआ था। उसकी चपेट में आने से रविवार को सांड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सांड़ का दाह संस्कार कर दिया।