पार्श्वनाथ दिगंबर जैन कमेटी का चुनाव पांच को
बड़ौत (बागपत)। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन कमेटी नेहरू रोड के प्रधान सुभाष चंद जैन ने कमेटी के नये अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए शनिवार की रात में आम सभा बुलाई । इसकी अध्यक्षता सतीश चंद जैन ने की। सभा में सुभाष जैन ने कमेटी के कार्यकाल के समापन होने पर कमेटी के नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पांच अक्तूबर की तिथि घोषित की। इस दौरान अशोक जैन, राजेश, पंकज, राजीव, संजय, ललित, सचिन, सत्येंद्र, नवीन जैन आदि रहे।