फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्तरीय शूंटिग रेंज का बड़ौत में लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेल इंडिया प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को लोकार्पण समारोह आयोजित किया । इसमेें मुख्य अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा ेबागपत जनपद के खिलाड़ियों को ओर अधिक सुविधाएं दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने निशाना लगाकर विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधायक योगेश धामा, ट्रस्ट के संरक्षक अमित राय जैन, अध्यक्ष भगत सिंह ने शूटिंग रेंज के लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक योगेश धामा नेे कहा खेल व खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना ही योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। बागपत जनपद में बिना किसी सरकारी मदद के अपने स्तर पर क्षेत्र के खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराकर खेल इंडिया ट्रस्ट ने अच्छा कार्य किया है। ट्रस्ट के संरक्षक अमित राय जैन और अध्यक्ष भगत सिंह ने बताया क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने और प्रशिक्षण देने के लिए खेल इंडिया ट्रस्ट ने विदेश से आयात कर अत्याधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की है जो कि पूर्ण रूप से कंप्यूटराइज्ड है। उन्होंने बताया पिछले दिनों हरिद्वार में भी अपनी दो शाखाओं की स्थापना की है। इस दौरान संरक्षक अमित राय जैन, अध्यक्ष भगत सिंह और सहदेव सिंह तोमर ने विधायक योगेश धामा का स्वागत किया। अंत मेें विधायक योगेश धामा, अमित राय जैन और भगत सिंह ने क्लब के मेधावी शूटरों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता भाग्यवीर प्रधान ने की। संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह ने किया। इसमें सचिव दीपक तोमर, नवीन, बलकार सिंह, कुनाल राणा, डॉ. नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें