बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया एसडीएम खेकड़ा अजय उपाध्याय को मामले की जांच सौंपी गई। मृतकों के आश्रितों को सात-सात लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया ठेका किसने छोड़ा और नाव कौन चलवा रहा था, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम बागपत जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने घोषणा की है, जबकि पांच-पांच लाख रुपये सर्व हित बीमा योजना से दिए जाएंगे। ग्रामीणों को प्रशासन की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया गया है। जो लोग अस्पतालों में भर्ती है, उनके बेहतर इलाज कराया जाएगा। किसी को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।