फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ होंगी नदियां, बदलेंगे सड़कों के दिन: सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ होंगी नदियां, बदलेंगे सड़कों के दिन : सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन और नदी विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा नदियों की सफाई का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार की नीति आम आदमी को आगे बढ़ाना और राष्ट्र के नव निर्माण की है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे प्राथमिकता पर है। वेस्ट यूपी की सड़कों के दिन बदलेंगे।
रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोबाइल पर बातचीत में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने उनके ऊपर जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतारने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से नई योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वयन कराने का प्रयास करेंगे। गंगा, यमुना ही नहीं बल्कि हिंडन और कृष्णा नदी की सफाई कराना और स्वच्छ पानी लोगों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रहेगा। केंद्र सरकार के इस अभियान को वह आगे बढ़ाएंगे। योग्यता साबित करने के लिए सिर्फ दो साल मिलने के सवाल पर कहा वह हर मिनट की कीमत समझते हैं, इसलिए खुद को साबित कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अंदाज में दिखे सत्यपाल सिंह
बागपत। शपथ ग्रहण समारोह के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह पुलिसिया अंदाज में दिखे। मीडिया और लोगों से घिरे होने के बाद उन्होंने यही अंदाज दिखाया। इसके अलावा उन्होंने कहा वह उन पुलिसकर्मियों के आभारी है, जिन्होंने उनके लिए दुआएं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें