बड़ौत (बागपत)। लोहिया बाजार स्थित श्वेताबंर जैन मूर्ति पूजक मंदिर में चल रहे पर्युषण पर्व पर देव पूजा ओर प्रक्षालण के बाद भक्तांबर का पाठ विधि-विधान से किया । मंदिर में भगवान शांतिनाथ का स्तवन व पूजन किया । भगवान की अष्ट प्रकार की पूजा विधि-विधान से की । इसमें धूप पूजा, दीप पूजा, चंदन पूजा, अक्षत पूजा आदि की । आरती मंगलदीप और चैतन्य बंधन सामूहिक रूप से किया। शांति कलश ओमप्रकाश जैन, सुमन जैन, रेणूका जैन, जुगमेंद्र जैन ने किया। इसके बाद प्रभावना वितरित की। आज की पूजा का लाभ तेजपाल जैन, राजीव जैन, जैनेश्वर जैन, अंकित जैन, विशेष जैन, ओमप्रकाश जैन, अनुभव जैन को मिला। शाम को प्रतिक्रमण का कार्यक्रम हुआ।