फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की रैली को सफल बनाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिंचाई विभाग के बंगले पर बसपा पदाधिकारियों की बैठक में 18 सितंबर को सहारनपुर में होने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में जाने की रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसमें जोन इंचार्ज राजकुमार गौतम ने कहा प्रदेश सरकार दलित, मुस्लिम, पिछड़ों की विरोधी सरकार है। ऐसे में कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश सरकार को जवाब दें। उन्होंने कहा 18 सितंबर को बसपा की विशाल रैली सहारनपुर में प्रस्तावित है। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती सरकार विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव ने की। संचालन सतेंद्र ने किया। इसमें मोमीन अली को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसमें जिला प्रभारी डॉ. गोविंद बाबू, संत राम जाटव, विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, दयाराम प्रजापति, संदीप प्रजापति, इरशाद, केवल सिंह गौतम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें