फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत आज, वादों का सुलह से होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, वादों का सुलह से होगा निस्तारण
विज्ञापन


बागपत। राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को आयोजन होगा। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी हो गई है। जनपद न्यायाधीश रामकृष्ण शुक्ल ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव निशांत मान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी केस, मोटर दुर्घटना, एमवी एक्ट, सिविल वाद, दो साल तक की सजा के आपराधिक वाद, राजस्व न्यायालय, आबकारी अधिनियम, पारिवारिक विवाद, विवाह संबंधी विवाद और भरण पोषण से संबंधित वादों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसके माध्यम से वादकारियों को सुलभ और सस्ता न्याय दिलाना है। उनके द्वारा जिला न्यायालयों से संबंधित 2119 वाद, बैंक से संबंधित 920 और राजस्व से संबधित 366 वादों के निस्तारण के लिए नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा जिन लोगों को नोटिस नहीं मिले है, वे भी अदालत में पहुंचें, उनके भी वादों का निस्तारण कराया जाएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें