फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 15 क्विंटल मावा नष्ट कराया, 11 नमूने जांच के लिए भेजे

Fri, 03 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मिलावटी मावा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने चार गाडिय़ों से 15 क्विंटल मावा नष्ट कराकर 11 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सहायक खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए जिले में मिलावटी मावा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली मावा ले जा रही चार गाड़ियों की जांच की। जांच के दौरान गाड़ियों में दुर्गंध युक्त मावा मिला। 11 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे है और गाड़ियों से 15 क्विंटल मावा नष्ट कराया। प्रयोगशाला ने नमूनों की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान एसडीएम पूजा चौधरी, सीओ विजय चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल सिंह, व रमेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें