फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हरसिया में मिला 15 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूचना के दो घंटे बाद पहुंचे वनकर्मी नहीं जुटा पाये अजगर को पकड़ने की हिम्मत
विज्ञापन

-वनकर्मी पीछे हटे तो तीन युवाओं ने हिम्मत दिखाकर अजगर को बोरे में बंद किया
फोटो 8 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। हरसिया गांव में ईंख के खेत में 15 फीट लंबा अजगर मिला, जिसको देखने के लिए खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना देने के दो घंटे बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मी काफी देर बाद भी अजगर को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसके बाद तीन युवकों ने अजगर को पकड़कर वन कर्मियों को सौंपा। हरसिया गांव निवासी सतपाल अपने खेत में बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही राजबीर, दीपक और टिंका के साथ गन्ने ट्राली में लाद रहे थे। बताया कि गन्ने के ढेर के नीचे अजगर दिखाई दिया। इससे ट्राली में गन्ना भरने वाले किसानों में भगदड़ मच गई और अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण अजयवीर पाल, आशू त्यागी, सतपाल आदि ने बताया कि हिंडन नदी नजदीक होने के कारण उसके पास से अजगर आया होगा। उधर, किसानों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम दो घंटे बाद पहुंची। वन कर्मियों से अजगर को पकड़ने की मांग की तो काफी देर तक इधर उधर घूमते रहे। इसके बाद गांव के ही महेश, पिंटू और अंकुर ने हिम्मत दिखाई और अजगर को एक बोरे में बंद कर वन कर्मियों को सौंपा।
विज्ञापन


दो दिन पहले निकलते थे बच्चे
चमरावल गांव के किसान संजय के खेत में दो दिन पहले अजगर का बच्चा दिखाई दिया था। इसकी सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने अजगर का बच्चा पकड़कर हिंडन में छोड़ दिया था। उधर, वन रंक्षक अंकित ने बताया कि अजगर में करीब 70 किलो वजन है, जिसकी उम्र एक साल के आसपास है, जो 15 फीट से ज्यादा लंबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें