फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू के बिना नहीं होती ज्ञान की प्राप्ति : कुलभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में गुरु का महत्व : कुलभूषण
विज्ञापन

बागपत। संत कुलभूषण चौधरी ने कहा जीवन में गुरु का महत्व है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती।
संत निरंकारी मंडल ने बड़ौत रोड पर सत्संग का आयोजन किया। इसमें कुलभूषण चौधरी ने कहा संसार में गुरु की कमी नहीं। बचपन से ही गुरु और शिष्य का नाता जुड़ता आया है कदम-कदम पर गुरु की जरूरत होती है। ये जन्म क्यों मिला है। इसको बताने के लिए भी गुरु की आवश्यकता है। हर युग में सद्गुरु इस धरा पर आए है, सद्गुरु ने ही मानव का कल्याण किया है। सुबह का सूरज जब उगता है तो किसी एक के लिए नहीं बल्कि सृष्टि के लिए उगता है। संत महात्मा भी सभी के भले के लिए ही कार्य करते हैं। सत्य का ज्ञान केवल सद्गुरु के ही पास है। भगवान श्रीराम ने गुरू वशिष्ठ से प्राप्त किया, वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया। गुरू नानक देव महाराज से लेकर गुरू गोविंद सिंह महाराज ने भी ज्ञान दिया। इसमें जयपाल, नेम सिंह, बिजेंद्र, मुकेश, कोमल, कृष्णा, विनोद, श्रीनिवास, सुभाष पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें