सिविल सेवा में चयन होने पर मनाई खुशी
बागपत। सिविल सेवा में हिमांशु कुमार वर्मा के चयन पर खुशी मनाई। अनुसूचित जाति, जनजाति परिषदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यालय में हिमांशु वर्मा की माता शारदा देवी को सम्मानित किया। बागपत के फजलपुर सुंदरनगर बिनौली में शिक्षिका शारदा देवी के बेटे हिमांशु ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। सिविल सर्विस की पहली बार में ही परीक्षा पास की। हिमांशु के पिता मदन पाल सिंह बड़ौत में एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर रह चुके हैं। मामा रोशन प्रताप अशोक विद्यालय इंटर कॉलेज कमालाजुड़ में गणित के प्रवक्ता और मामी अंजू प्राथमिक विद्यालय पिचौकरा बिनौली में शिक्षिका, बड़े मामा भूपेंद्र प्रताप मुरादाबाद में सीनियर सिविल जज के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वेलफेयर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार तेजान, जिला महामंत्री राज कुमार, कोषाध्यक्ष सतपाल ने शिक्षिका शारदा देवी को सम्मानित किया।