कांशीराम योजना के तहत 88 परिवारों को चाबियां दीं
बड़ौत। कांशीराम आवासीय योजना के अंतर्गत तहसील सभागार में 88 पात्र परिवारों को चाबी सौंपी गई। कांशीराम आवासीय योजना के अंतर्गत तहसील में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, विधायक केपी मलिक, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा, परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने 88 लाभार्थियों को चाबियां सौंपी। शेष पात्रों को आगामी दिनों में कार्यक्रम आयोजित कर चाबियां दी जाएंगी।