बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बंद कराए गए अमान्य 35 विद्यालयों में अधिकांश चल रहे हैं। जिन पर अब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी है। सीडीओ ने इसका गोपनीय रूप से निरीक्षण कराया । पिलाना ब्लॉक में पांच विद्यालय पूर्व की तरह चलते मिले हैं। बीडीओ ने सीडीओ को रिपोर्ट सौंप दी है। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि पूर्व में जो स्कूल बंद किए गए थे जो भी चलते मिले हैं उनके आरटी एक्ट के तहत एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।