खेकड़ा (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध खेकड़ा में स्थिति एमएम डिग्री कॉलेज में बीए और एमए के प्राइवेट फार्म जमा करने की अंतिम तिथि के चलते शनिवार को छात्र और छात्राएं फार्म जमा करने पहुंचे। इससे वहां छात्र और छात्राओं की लंबी लाइन लग गई। फार्म जमा करने के लिए छात्र और छात्राएं दिन भर लाइन में लगे रहे। प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीए की 300 और एमए की 200 सीट हैं। बीए, एमए में एक भी सीट शेष नहीं बची। फार्म जमा करने के लिए कॉलेज में दिन भर छात्र और छात्राओं की दिन भर भारी भीड़ लगी रही।