बड़ौत (बागपत)।
जागोस गांव में रिलायंस का टावर लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर टावर लगाने का कार्य रोकने की मांग की।
जागोस गांव के ग्रामीण सोमवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गांव में रिलायंस मोबाइल का टावर लगाया जा रहा है। इसके लगने से उससे निकलने वाली तरंग काफी घातक होती है और बीमारी भी फैलती है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि टावर लगाने से रोका जाए। नहीं तो इसको लेकर गांव में विवाद भी हो सकता है। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच कराने का आश्वासन दिया। इसमें मोनू शर्मा, देवेंद्र, सुरेंद्र, नरेश, सुनील, विशेष, हरेंद्र, रामपाल, संजय आदि रहे।