बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के रोशन गढ़ गांव निवासी राज कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि उसके खेत के बराबर में ग्राम समाज की भूमि खाली है। कुछ लोगों इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। जब वह विरोध करता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी । 10 नवंबर को लेखपाल और कानूनगो ने जमीन से कब्जा भी हटवाया, लेकिन फिर से कब्जा कर लिया। उसने डीएम से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सीएम से कार्रवाई की मांग की।
छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
दोघट। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, गैडबरा में केंद्रीय आर्य समिति चौगामा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें समिति के महामंत्री हरपाल सिंह ने बताया कि स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल, पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज, नरेंद्र आर्य, सचिन कुमार, विक्रांत, सोनिया आदि उपस्थित रहे।