फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करने पर तुली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में गन्ना समस्या पर चिंता जताई गई। कांग्रेस के जिला प्रभारी विनोद तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की बर्बादी का कारण बनती जा रही है। किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कराया गया है। गन्ना भाव नहीं बढ़ाया गया है। गन्ना किसानों को पर्ची का इंडेट नहीं भेजा जा रहा है। इससे किसानों की गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। अभिमन्यु पंवार, मुकेश तोमर, राजेंद्र, प्रमोद, सुरेश पाल, जगपाल, रहीस, अनवर, तौफीक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चोरी का नहीं हुआ खुलासा
चांदीनगर (बागपत)। नवादा-भगोट मार्ग पर लाल भट्ठे के पास चार दिन पहले किराने की दुकान से हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। पीड़ित दुकानदार शिव कुमार ने बताया कि वह रात में दुकान पर रहकर पहरा देता है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि यदि खुलासा नहीं हुआ तो एसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें