फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबते सूर्य को अघ्यर् अर्पित कर महिलाओं ने खोला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शुगर मिल कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने छठ मैय्या की पूजा की। परिवार में सुख समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर कामनाएं की गई। महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाए। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

छठ पर्व पर शुगर मिल कॉलोनी में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु एकत्र हुए। विधि विधान के साथ छठ मैय्या की उपासना की। शाम के समय डूबते हुए सूरज को अर्घ्य चढ़ाए। महिलाओं ने तालाब में छठ मैय्या का स्थल बनाया और वहां पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु और घर में सुख शांति की प्रार्थना की। पूजा अर्चना करने के बाद फल, गन्ना व मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया। बच्चों ने कॉलोनी में आतिशबाजी की। महिलाएं इस पर्व के लिए सुबह से ही पूरी तैयारी में जुटी हुई थी। छठ पर्व को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजर आया। उन्होंने परिवार के साथ जमकर मस्ती की। महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद अपनी विधि विधान के साथ त्योहार के रस्म को निभाया। पर्व को मनाने के लिए काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी। कई परिवार के लोगों ने यमुना नदी पहुंचकर पूजा अर्चना की। काफी महिलाओं ने पास में तालाब नहीं होने के कारण घरों की छत पर पूजा स्थल बनाकर पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति की कामना की। इसमें गुड्डी यादव, नयन देवी, स्नेहा, संजो देवी, रानी, मुन्नी, रामदास यादव, दलीप यादव, दीनानाथ सोनी, मन्नू सोनी, बिहारी सोनी, खजानी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें