फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर स्थापित, किसानों के लिए लांच होगा मोबाइल एप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पेराई सत्र शुरू होते ही समस्याओं से जूझ रहे किसानों की सुविधा के लिए समितियों और चीनी मिल में काउंटर की स्थापना की गई है। काउंटरों पर किसानों को उनके खातों और इंडेंट की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। किसान इन काउंटरों पर पहुंचकर जानकारी ले सकते हैं। जल्द ही किसानों के लिए मोबाइल एप लांच किया जाएगा। एप के माध्यम से किसान घर बैठे ही अपने खातों की पूरी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हुए करीब एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। रमाला, मलकपुर और बागपत चीनी मिल के अलावा समितियों, कलक्ट्रेट और डीसीओ कार्यालय पर रोजाना किसान हंगामा कर रहे हैं। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि किसानों को उनके खातों की जानकारी और इंडेंट की स्थिति बताने के लिए चीनी मिलों और समितियों पर ऑनलाइन काउंटर की स्थापना की। किसान इन काउंटरों पर जाकर अपना खाते की स्थिति अब आसानी से जान सकते हैं। संशोधन और इंडेंट जानी होने की जानकारी भी इन्हीं काउंटरों से आसानी से मिल जाएगी। मलकपुर और बागपत समिति पर भी काउंटर शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही गन्ना विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल एप लांच किया जाएगा। इस एप को डाउन लोड कर किसान अपने गन्ना खाते की जानकारी घर बैठे ही ले सकेंगे।

दिनभर परेशान रहे किसान, न कलेंडर मिला और पर्ची
बागपत। सहकारी समिति बागपत दिनभर किसानों का जमावड़ा रहा। किसानों का कहना है कि उन्हें न तो कलेंडर मिला है और न ही अब तक पर्ची की व्यवस्था हो सकी है। सुबह से ही किसान यहां लाइन में लगकर खड़े हो गए थे, लेकिन देर शाम तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, बुढेड़ा, बंदपुर, मवी कलां, हजूराबाद गढ़ी, सिसाना के किसान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। किसान प्रतिनिधि विनोद खेड़ा ने कहा कि किसान कलेंडर, सट्टे में संशोधन, इंडेंट नहीं मिलने और बेसिक कोटे में कमी की समस्या झेल रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें वीरेंद्र सिंह यादव, रामपाल, अजय कुमार, धर्मवीर, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, फूल कुमार, अमित कुमार और बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन



तीन और चार नवंबर के इंडेंट का आज कर सकेंगे तौल
बागपत। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल के जो किसान तीन और चार नवंबर के इंडेंट का तौल किन्हीं कारणों से नहीं कर सके थे, वह बुधवार की रात में करीब 12 बजे तक अब तौल कर सकेंगे। पुरानी गन्ना पर्ची से ही यह तौल हो जाएगा। तीन और चार नवंबर की पर्ची की तिथियों का समय अप डेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें