फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ देखने के बाद ग्रामीणों ने पहरेदारी शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जागोस गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि में तेेंदुए देखने के बाद अभी भी ग्रामीणों मेें दहशत बरकरार है। सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों ने पहरेदारी शुरू कर दी है, वहीं वन विभाग के अफसरों ने भी गांव के जंगल में डेरा डाल दिया। हालांकि अभी तक वन विभाग की टीम को न तो तेंदुए दिखा और न ही उसके पंजों के निशान।
उल्लेखनीय है कि गांव का संजीव बृहस्पतिवार की देर शाम अपने खेत में पशुओं का चारा लेने गया, वहां दो आवारा बछडे़ भी घास चर रहे थे। इस दौरान खेत से एक तेंदुए जैसा जानवर आया और बछड़ों पर हमला बोल दिया, इससे संजीव दहशतजुदा हो गया और वह जान बचाकर गांव के ओर दौड़ पड़ा, उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन रक्षक संजय, वन कर्मी मनोज और विकास भी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तेंदुए की तलाश की, लेकिन वहां पर न तो बछड़ों के शव मिले और न ही तेंदुए के पंजों के निशाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों ने पहरेदारी शुरू कर दी है। गांव के जंगल में वन विभाग की टीम ने डेरा डाला हुआ है और तेंदुए की तलाश की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने कहा सूचना पर तेंदुए की तलाश की जा रही है, लेकिन वहां पर ऐसा कुछ नहीं है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। टीम अभी भी गांव के जंगल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें