फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर भड़के संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दो माह से मानदेय न मिलने से क्षुब्ध बड़ौत डिपो पर तैनात संविदा मैकेनिक ने जब फोन पर ठेकेदार से मानदेय की मांग की तो ठेकेदार व बड़ौत डिपो पर तैनात अधिकारियों ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। गुस्साए संविदा मैकेनिकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। इस दौरान पहुंचे एआरएम नेे उन्हें जल्द से जल्द मानदेय दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर संविदा मैकनिक काम पर लौटे।
विज्ञापन

संविदा मैकनिकों का कहना था कि उन्हें दो माह से मानदेय नहीं मिला। यदि कोई संविदा कर्मचारी मानदेय की मांग करता है तो ठेकेदार व डिपो पर तैनात अन्य अधिकारी व कर्मचारी संविदा समाप्त कर नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। इससे संविदा कर्मचारियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की स्थिति भुखमरी की कगार पर पहुंच गई है। परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर उधार लेकर उनका इलाज कराना पड़ रहा है। हंगामे की सूचना पर एआरएम योगेन्द्र पाल, स्टेशन प्रभारी पुष्पा व नरेन्द्र मान मौके पर पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही मानदेय दिलाया जाएगा। तब जाकर संविदा कर्मचारियों ने काम शुरू किया। इस संबंध में एआरएम योगेन्द्रपाल का कहना था कि ठेकेदार की मनमानी की शिकायत मिली है। संविदा कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। यदि ठेकेदार ने जल्द संविदा कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया तो ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। हंगामा करने वालों में शिवकुमार, गुलजार, आजम, लोकेश, संदीप त्रिपाठी, विनेाद, आसिफ, अब्दुल, गुलफाम, आबिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें