एकीकरण की बैठक में सद्भाव के लिए प्रेरित किया
बागपत। विकास भवन सभागार में सीडीओ पीसी जायसवाल की अध्यक्षता जिला एकीकरण समिति की बैठक हुई। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीडीओ ने कहा कि समस्त पदों को रीति-रिवाज के अनुसार प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए। आपस में मेलजोल बनाए रखे। मनमुटाव की भावना नहीं होनी चाहिए। सामाजिक बातों के लिए भी प्रेरित करें। एक दूसरे की सोच बदल सके और जनपद के लिए अच्छे कार्य करने चाहिए। बेफिजूल पानी खर्च न करने के लिए जागरूक किया। गैर सरकारी शैक्षिक संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राष्ट्रीय एकता की प्रोन्नति एवं सांप्रदायिक और सद्भावना बढ़ाने को सक्रिय योजना सुनिश्चित करने का भी निश्चय किया गया। यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, डॉ. संतोष तोमर, सुभाष नैन, जयप्रकाश जैन, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, हरिपाल सिंह, राधेश्याम एडवोकेट मौजूद रहे।