निरपुड़ा में शूटर गौरव राणा का स्वागत
दोघट। निरपुड़ा गांव निवासी शूटर गौरव राणा के सम्मान में शुक्रवार को गांव में सम्मान समारोह हुआ। शूटर का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण भड़ल गांव से निशानेबाज को जुलुस के साथ गांव में ले गए। वक्ताओं ने कहा कि गौरव राणा ने क्षेत्र ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। खिलाड़ी ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाएंगे। कई खिलाडिय़ों भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मेजर हरदन सिंह ने की। संचालन वीरेंद्र राणा ने किया। इसमें मौके पर बाबा भोल्लर सिंह, हरफूल अमीन, मा. मांगेराम, सोमपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निश्चय राणा, वीरेन्द्र राणा, भाजपा नेता विक्रम राणा, कृषिपाल, आजाद सिंह, बिजेंद्र सिंह, शेषपाल, खलीफा प्रमोद, राजकुमार, मास्टर मांगेराम, तेजपाल सिंह, देशपाल, लाल्ला आदि मौजूद रहे।