फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक कराने के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र में काफी संख्या में ग्राहक अपने खाते आधार से लिंक कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। परेशान उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नगर की विभिन्न बैंक शाखाओं में उनके खाते हैं। खाते से आधार को लिंक कराने के लिए दो माह से बैंक कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बैंक के चक्कर काटने के बाद भी खाते से आधार को लिंक नहीं किया जा रहा है। इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाते को आधार से लिंक न करने का कारण पूछने पर अभद्रता शुरू करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे बहुत ग्राहक हैं जो खाते से आधार को लिंक कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे है। उसने जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम आशीष कुमार ने आश्वासन देकर उन्हें लौटाया। मांग करने वालों में सत्यवीर, रविन्द्र, जितेन्द्र, विनित, बबलू, गौरव, सन्नी, सचिन, योगेश, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें