फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक होता है राष्ट्र निर्माता

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। स्कूल और कॉलेजों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मोत्सव शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

चौधरी भोपाल सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन दाहा में शिक्षक दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के संस्थापक बिजेंद्र राणा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें अमन कुमार, यतेश सोलंकी, आदित्य कुमार, निधिन रानी, अल्ताफ मौजूद रहे। निदेशक विकास राणा ने भी विचार रखे।
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में प्रधानाचार्य हरिंद्र नाथ सहाय ने शिक्षक दिवस पर बताया कि शिक्षक बच्चों को संपूर्ण बौद्धिक क्षमता का विकास करने का निर्माता होता है। इसमें ब्रजपाल सिंह राठी, सीमा रावत, संजीव कुमार, शत्रुघन प्रसाद, मनोज पंवार, किरण यादव, राकेश कुमारी व छात्राओं में सीमा, निधि, ज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेला गढ़ी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें सतीश कुमार, नीरज कुमार, सुशील कुमार, बालिस्टर शर्मा, अरविंद कुमार, नरेश कुमार, दीपा, सीमा आदि रहे। सरस्वती ज्ञान मंदिर आजमपुर मुलसम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। संचालन आचार्य आनंद बैंसला ने किया। इसमें आचार्य राधाकृष्ण, प्रमोद, प्रवीण, अनुज, सौरभ, विकास शर्मा, आचार्या अनु श्यौरान, आचार्य गुंजन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें