बिनौली (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौली में बच्चों को ड्रेस दी। बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौली में कक्षा 6,7 व कक्षा 8 में पढ़ने वाली 52 छात्राओं को बीईओ सतीश शर्मा व ग्राम प्रधान संजय कुमार ने ड्रेस वितरित की। इस दौरान बीईओ ने कहा कि ड्रेस गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों से बनवाई जाए। प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में पढ़ने वाली सभी बालिकाओं सहित 110 बच्चों को ड्रेस वितरित की। ड्रेस निर्माण बिस्मिल्लाह स्वयं सहायता समूह ने किया। इसमें एनपीआरसी जितेंद्र कुमार, इंचार्ज अध्यापिका कविता, शशिभूषण शर्मा, प्रवीण लता, मंजुल कुमारी, ममता, राहुल, विनय कुमार, रेणु, यासीन, शहजान आदि रहे। ब्यूरो