फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका में सोनिया और बालक वर्ग में निशांत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य और देवेंद्र ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य विजयानंद ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में भी मां-बाप बेटे और बेटी में अंतर समझते हैं, यहीं कारण है कि आज भी कई जगहों पर कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है। यदि ऐसे ही बेटियों का कोख में कत्ल होता रहा तो आने वाले समय में स्थिति बिगड़ जाएगी। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसके बालिका वर्ग में सोनिया प्रथम, दीपिका द्वितीय और साक्षी तृतीय रही। जबकि बालक वर्ग में निशांत प्रथम, आदित्य द्वितीय और दीपक तृतीय रहा। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमेें नीशू, आरती, ज्योति, रेखा, उर्मिला, भारती, सुमन, उमेश, राजीव, सुनील, दिनेश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें