फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनचलों से परेशान नहीं होंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेें पढ़ने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं को अब मनचले परेशान नहीं कर पाएंगे क्योंकि मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के आदेशों पर चारदीवारी और मुख्य गेट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर माह मेें कुछ मनचलों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए थे। इन घटनाआें और सुरक्षा की दृष्टि से
वार्डन मधु त्यागी ने कोतवाली बड़ौत सहित शिक्षा विभाग के अफसराें को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम और सीओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया था और कई मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

अब डीएम के आदेश पर विद्यालय की चारदीवारी और मुख्य गेट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे वहां पर पढ़ने वाली शिक्षिकाओं और बालिकाओं ने राहत की सांस ली। इस संबंध में वार्डन मधु त्यागी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि पहले विद्यालय की चारदीवारी छह फीट ऊंची थी अब यह लगभग 13 फीट ऊंची होगी। इसके साथ ही मुख्य गेट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि के लिए गार्ड रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें