बड़ौत (बागपत) ।
इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर एक दिवसीय पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमेें छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। मेधावियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र मेेें लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसके बाद भी समाज में बेटियों को हीन भावनाओं से देखा जाता है। जो कि गलत है। हमें बेटियों का अच्छे कार्यों में प्रोत्साहन करना चाहिए। पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में बच्चों ने सुुंदर-सुंदर पोस्टर बनाकर अपना हुनर दिखाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुत देकर अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य विजया नंद ने मेधावियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र आदि का सहयोग रहा।