फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अप्रैल से मनाया जाएगा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 23 अप्रैल से राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। प्रत्येक दिन कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनेगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि 23 अप्रैल को कार्यशाला होगी। 24 अप्रैल को एनसीसी और एनएसएस स्काउट, एनजीओ के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 25 अप्रैल को हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूकता पैदा करना एवं चेकिंग के लिए प्रचार-प्रसार होगा। 26 अप्रैल को स्कूल और कॉलेजों में बच्चों में यातायात नियमों के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित किया है। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 27 अप्रैल टैपों, ऑटो, ई-रिक्शा, बस, ट्रक चालक की कार्यशाला होगी। 28 अप्रैल को जनपद न्यायाधीश के माध्यम से अधिवक्ताओं की गोष्ठी कराई जाएगी। 29 अप्रैल को संस्कृति विभाग के सहयोग से कठपुतली नृत्य समापन पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें