बड़ौत। गूंगा खेड़ी गांव में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने खुले में शौच मुक्त कराने और स्वच्छता को लेकर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। रैली को ग्राम प्रधान संजीव कुमार और ग्राम सचिव विकुल ने स्कूल से रवाना किया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद स्कूल परिसर में कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजीव और सचिव विकुल ने कहा कि खुले में शौच करने से लोगों को कई भयंकर बीमारी फैलती हैं। साथ ही शौच के लिए बाहर जाने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ की आशंका रहती है। उन्होंने अपने आसपास गंदगी एकत्र न होने का भी संकल्प दिलाया। रैली में अंकित, नीरज, सुमित, प्रवीण, नेहा, संगीता, पूजा, रश्मि, अनिता, नीलम आदि शामिल रही।