दाहा/दोघट (बागपत)। महाराष्ट्र के पुणे में सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंतिम दिन वेदवान आरचरी एकेडमी धनौरा-टीकरी की तीरांदाज साक्षी वेदवान ने कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप में एकेडमी की तीन महिला तीरंदाजों ने सटीक निशाने साधकर चार मेडल जीते। कोच सचिन वेदवान ने बताया कि चार से 12 अप्रैल तक आयोजित चैंपियनशिप में एकेडमी की तीन महिला तीरांदाजों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन साक्षी वेदवान ने कंपाउंड धनुष के ओलंपिक राउंड में कांस्य पदक हासिल किया। रितिका वेदवान ने मिक्स टीम में कांस्य पदक जीता। मधु वेदवान ने रिकर्व में टीम इवेंट में गोल्ड व रैंकिंग में कांस्य पदक जीता। बागपत तीरंदाजी संघ के महासचिव सुनील पंवार ने खुशी जताई।