फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओं अभियान के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को गांधी रोड, नेहरू रोड, गुराना रोड, बड़का रोड, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बिनौली रोड व दिल्ली बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को वर्ष मेे कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद दिल्ली रोड पर हुई बैठक में समाजसेवी सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि आज लोग स्वार्थ के चलते पेड़ों का अंधाधुंध अवैध कटान कर रहे हैं, जिससे लगातार पर्यावरण बिगड़ रहा है। वृक्ष इलाके के पारंपरिक संस्कृति की पहचान है, लेकिन यह लुप्त होती जा रही है और इसे सहेजने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को एक-एक पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसमें शहजाद, नौशाद, अक्षय तुगाना, राजीव राठी, रविकांत, संजीव, गौरव मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें