दोघट (बागपत)। भड़ल में सीबीएसएम कबड्डी एकेडमी का उद्घाटन प्रबंधक केपी सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि एकेडमी खुलने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा। एकेडमी में महिला और पुरूष कबड्डी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता में महिला टीम ए और बी के बीच मुकाबला हुआ। मैच टीम ए ने जीती। दोनों टीम में अंकुश, प्रियंका, मोनिका, निक्की, अंजलि, आकांक्षा, साक्षी, कलश, मन्नु, खुशी, मीनाक्षी, अंशु आदि खिलाड़ी शामिल रहीं। एकेडमी के कोच मदन पाल और मोनू राठी बनाए गए। रेफरी राजकुमार राणा रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य शौकेंद्र राणा, नरेंद्र राठी उर्फ बिल्लू, देवेंद्र आर्य, सुभाष राठी, आशु राठी, रविंद्र पंवार, संसार राणा, संजय शर्मा आदि रहे।