फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा के युवक की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव के युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन युवक के शव को लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। वे अभी तक गांव नहीं लौटे थे।
विज्ञापन

मृतक सचिन (35) पुत्र हरबीर निरपुड़ा गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार को दिल्ली में सड़क दुर्घटना में सचिन की मौत हो गई। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। दिल्ली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना पर गांव में शोक छा गया। परिवार की महिलाओं का रोते बुरा हाल है। परिजन शव को लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। देर शाम तक शव लेकर नहीं आए । युवक की मौत पर कृष्णपाल पूर्व प्रधान, रामपाल सिंह, अजब सिंह, सतपाल सिंह, मास्टर जयपाल, सूबेदार प्रताप सिंह, डॉ. इकबाल आदि ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें