बड़ौत (बागपत)।
क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेें आईसीएससी कबड्डी और बास्केटबाल मेें राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
पंजाब के अमृतसर 9 से 10 और उड़ीसा में 16 और 17 सितंबर तक बास्केटबाल प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को पदक विजेता छात्र का सम्मान समारोह आयोजित किया । इस विधायक केेपी मलिक, मदर रोसलिंड, पूर्व प्राचार्य सिस्टर संगीता, अरविंद कुमार, प्राचार्य डॉ. सिस्टर जस्सी जोश ने पदक लेकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित किए । विधायक केपी मलिक कहा कि बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसमें योगेंद्र, संजय, अंकित, दीपा रानी, रेखा तोमर, रीता मलिक, वीजी सिंह व साबू उपस्थित रहे।
सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। इंडियन बाल एकेडमी जूनियर हाईस्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें नंदनी, शिवा, गौरव, नेहा, राज, माधव, अन्नू, प्रबंधक राधा रमन शर्मा, प्रधानाचार्या गीता शर्मा, संदीप, हिमांशु, कोमल, उमा, पूनम, प्रियंका, अर्जुन, धीरू आदि शामिल रहे।
जानकारी दी
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के अफसरों ने बच्चों को बीमा संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और मेधावियों को सम्मानित किया।